हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में डुप्लीकेट चीजे बनाने का धंधा ज़ोरो पर चल रहा है। पुलिस लगातार डुप्लीकेट माल बनाने वालों पर अंकुश लगाने की पूरी कोशिश कर रही है लेकिन अवैध रुप से कारोबार करने वाले मानते ही नहीं।
हापुड़ के एक मौहल्ले में कपड़ों की एक ऐसी फैक्ट्री है जहां से आप किसी भी नामी कंपनी की शर्ट खरीद सकते हैं। दरअसल इस फैक्ट्री का मालिक अपनी ब्रांड की शर्टें बनाता है जिसकी आड़ में वो नामी कंपनियों के टैग भी लगा देता है और ग्राहकों को बेच देता है जिससे नामी कंपनियों को नुकसान के साथ-साथ सरकारी राजस्व को भी घाटा हो रहा है।
यहां है सिर्फ टैग का खेल:
दरअसल इस फैक्ट्री में जो शर्ट बनाई जाती है उस पर सिर्फ ब्रांडिंग ही बदली जाती है। मतलब यह है कि आप जिस कंपनी की शर्ट मांगेगे उसी कंपनी का टैग लगाकर ग्राहक को माल बेच दिया जाता है। जबकि कपड़े की क्वॉलिटी पर खास ध्यान नहीं दिया जाता। इसकी सप्लाई विभिन्न स्थानों पर की जाती है।
मास्क पर भी नामी कंपनियों के फर्जी टैग:
हापुड़ के बाजार में कोरोना संक्रमण के बाद यहां बड़ी से बड़ी कंपनी के मास्क भी बनाए जाने लगे हैं। यहां से आप नामी कंपनियों के नाम वाले डुप्लीकेट टैग के मास्क भी खरीद सकते हैं।
CCTV कैमरे और GPS ट्रैकर लगवाने के लिए संपर्क करें: TRACKCOP: 8979003261, 8126293996:





























