हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. इसी क्रम में पूर्व सैनिकों ने भी बुधवार को बलिदानियों की याद में एक रैली निकाली और सभी को अमृत महोत्सव के बारे में जागरूक किया. कार्यक्रम की शुरुआत गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी से हुई जो विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए जेएमएस कॉलेज पहुंची जहां रैली का समापन हुआ. प्राप्त जानकारी के अनुसार सैकड़ों की संख्या में पूर्व सैनिक इकट्ठे हुए और मयूरी में सवार होकर रैली का हिस्सा बने जिसे जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, भाजपा नेता प्रद्युमन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर मनवीर सिंह, राजेश हवलदार, के पी सिंह, कैप्टन ओमप्रकाश, चमन सिंह, हवलदार मनोज प्रधान, कैप्टन गोपीचंद, रतन पाल सिंह, हरेंद्र सिंह, गोपीचंद, इंद्रपाल सिंह आदि शामिल हुए.























