हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी, हापुड़ के पदाधिकारियों ने जिला कार्यालय पर वरिष्ठ पक्षकार अनिल त्यागी को दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन धारण कर माँ चण्डी महारानी से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।
राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी, हापुड़ के जिलाध्यक्ष रितिक त्यागी ने बताया कि वरिष्ठ पत्रकार अनिल त्यागी का ह्रदय गति रूकने के कारण निधन हो गया था जिसके कारण हापुड़ जिले के सभी पत्रकारों में तथा नगर वासियों में दुख की लहर हैं। जिसके कारण आज राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी, हापुड़ के जिला कार्यालय पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा वरिष्ठ पत्रकार स्व. अनिल त्यागी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ पत्रकार उन्हें दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा साथ ही दो मिनट का मौन धारण कर माँ चण्डी महारानी से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।
इस मौके पर राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष रितिक त्यागी, सौदान सिंह, अंकित राजपूत, विवेक शास्त्री, अभिषेक त्रिपाठी, अजय गुप्ता गोपी, मनु गर्ग, कौशल सैनी, उमंग जांगिड़, शिवम अग्रवाल, मोहित राजपूत, गोपाल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।






















