आज राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी हापुड़ के तत्वावधान में पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के जिला कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई।
राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष रितिक त्यागी और नगर मंत्री मनु गर्ग ने बताया कि जनसंघ के प्रेरणा स्रोत एवं भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के अवसर पर संगठन के जिला कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें संगठन के पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा संगठन के जिला प्रभारी ताराचंद शास्त्री ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए पदाधिकारियों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के रास्तों पर चलने की शपथ दिलाई। वहीं संगठन के जिलाध्यक्ष रितिक त्यागी तथा नगर मंत्री मनु गर्ग ने भी अपने ओजस्वी विचार रखे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रितिक त्यागी, ताराचंद शास्त्री, प्रशांत त्यागी, प्रवीण शर्मा, अंकित त्यागी, अजय गुप्ता गोपी, मनु गर्ग, शिवम अग्रवाल, संचित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।























