👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यहां नवरात्रों पर सोमवार के दिन बुलंदशहर रोड पर स्थित मंशा देवी मंदिर पर मां के दर्शन व पूजा-अर्चना हेतु श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने मास्क लगाकर,सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करने हेतु मां के दर्शन किए।
श्रद्धालुओं ने मां से समाज व परिवार को सम्पन्नता दिलाने तथा देश को कोविड-19 महामारी से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। मंदिर के मीडिया प्रभारी महेश तोमर ने बताया कि मंदिर प्रबंध समिति कोविड-19 को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का अक्षरश पालन कर रही है और श्रद्धालु भी पूरा सहयोग कर रहे है।
मूंजी व्यापार व गुड़ व्यापार के कमीशन एजेन्ट से संपर्क करें: 9259066439, 9012655523





























