हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): आम आदमी पार्टी हापुड़ के नेतृत्व में हापुड़ विधानसभा क्षेत्र के लज्जापुरी मौहल्ले में रविवार को महिलाओं एवं अन्य लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्य्ता ली।आम आदमी पार्टी महिला प्रकोष्ठ हापुड़ की जिलाध्यक्ष शालू सिंघल ने लोगों को दिल्ली की केजरीवाल सरकार की नीतियों के बारे में बताकर लोगों को जागरूक किया।उन्होंने उत्तर प्रदेश में आये दिन हो रहे महिलाओं पर कथितअत्याचार,बच्चों के साथ रेप जैसी घटनायों पर चिन्ता व्यक्त की और कहा कि सरकार कोई कार्यवाही नहीं करती।उत्तर प्रदेश में इन सब अपराधों को रोकने के लिए अब हमें आम आदमी पार्टी की सरकार लानी होगी.।दिल्ली के सरकारी स्कूल में जिस प्रकार की सुविधा दी जा रहीं है उसको उत्तर प्रदेश में भी लागू करने हेतु हमें आम आदमी पार्टी का पूरी तरह सहयोग करना होगा। दिल्ली में स्वस्थ्य हेतु सरकारी अस्पताल में जिस प्रकार की सुविधा दी जा रही है, वैसी सुविधा उत्तर प्रदेश में नहीं है, इन सब सुविधाओं को लेने के लिए हमें उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी को लाना होगा। जिसमे डॉक्टर अनुज कश्यप ने बिजली, पानी की सुविधाओं से लोगो को जागरूक किया। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में शालू सिंघल महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, सरोज नगर अध्यक्ष, सरिता, सैय्यद अमान, डॉक्टर अनुज कश्यप एवम अजय शर्मा मौजूद रहे।
एक फोन पर घर बैठे मंगाए ताजी सब्जी, सफल मटर, पनीर, सोयाबीन, चाप, आईस्क्रीम, दूध, कोल्डड्रिंक. कॉल करें: 8650607033. FREE HOME DELIVERY

































