हापुड़ ,सीमन (ehapurnews.com): नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी अदिति सिंह के निर्देशन में कार्य करते हुए विगत दो दिवसों में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हापुड़ की टीम ने अंबे वैष्णो किराना स्टोर कोठी गेट हापुड़ के प्रतिष्ठान पर प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए बेसन का नमूना, तोमर किराना स्टोर खिचड़ा बस स्टैंड धौलाना के प्रतिष्ठान से बेसन का एक नमूना, सागर सेठी प्रोविजन स्टोर रेलवे रोड हापुड़ के प्रतिष्ठान पर प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए राजमा का नमूना संग्रहित किया गया। उक्त तीनों नमूनों को जांच हेतु राजकीय लैब में भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधि कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिला अभिहित अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
IPL Fans के लिए खुशखबरी SHREE RATHNAM ने मैच देखने के लिए लगाया प्रोजेक्टर: अभी टेबल बुक करने के लिए कॉल करें: 8810077771, 8810177771.





























