बीस लाख रुपए के मशहूर कम्पनी के नकली जूते बरामद










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ पुलिस ने गोल्ड स्टार के नाम से नकली जूते बनाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस सिलसिले ेमें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब दस हजार जोड़ी नकली तैयार जूते व अधबने जूते, डाईयां,कैमिकल,कच्चा माल आदि बरामद किया है। जिसका मूल्य करीब बीस लाख रुपए आंका गया है। फैक्ट्री मालिक बाप-बेटे फरार है।
अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र ने बताया कि जनपद अलीगढ़ के थाना गवाना के गांव मढौला का हेमराज सिंह राणा हापुड़ की देवलोक कालोनी में किराए पर रहता है और उसका साथी जनपद गौरखपुर के थाना बांस गांव के ग्राम बुलहर का गुलाब ङ्क्षसह हापुड़ की बैंक कालोनी में रहता है। इन दोनों आरोपियों को बाबूगढ़ पुलिस ने बाबूगढ़ छावनी में यात्रीशेड व धीरखेड़ा फैक्ट्र्री से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से करीब 20 लाख रुपए मूल्य के गोल्ड स्टार के तैयार व अधबने जूते, कैमिकल, डाईया, औजार आदि बरामद की है। मौके से फैक्ट्री मालिक नई शिवपुरी हापुड़ का प्रवेश सूरी व उसका बेटा हर्षित सूरी उर्फ नोनी मौके से फरार हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध अवैध रुप से धन कमाने के आरोप में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी और अवैध धन से अर्जित की गई सम्पत्ति को कुर्क किया जाएगा।







Related Posts

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
error: Content is protected !!