हापुड़, सीमन: नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार आनंद ने कोरोना से बचाव हेतु नगर पालिका द्वारा संचालित पार्क, पुस्तकालय एवं ओपन एयर जिम को अग्रिम आदेशों तक बंद कर दिया है। उन्होंने बताया कि उक्त निर्णय कोरोना से बचाव के दृष्टिगत लिया गया है ताकि लोगों की भीड़ एक स्थान पर एकत्र न हो सके।
























