हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह ने विकास भवन के सभागार में पर्यावरण की बैठक को संबोधित करते हुए अधिकारियों से कहा कि वह शासन से प्राप्त पौधारोपण के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करें। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिकाओं से कहा कि नगर पालिका के द्वारा कूड़ा जब भी उठाया जाए तो उसे ढक कर ले जाने की व्यवस्था करें। उन्होंने बताया नीम नदी के दोनों तरफ पौधारोपण किया जाना है। उन्होंने उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र से कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में पौधे रोपित कराए जाएं। सहायक अभियंता सिंचाई से कहा कि नहरों की सिल्ट सफाई उचित रूप से कराए जाना सुनिश्चित है। उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी से कहा कि फलदार पौधों का रोपण कराना सुनिश्चित करें और उसकी सूचना समय- समय पर प्रेषित करें ताकि मंडल को सूचना भिजवाई जा सके। उन्होंने सभी गौशालाओं व जिला अस्पताल पर पेड़ लगाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जहां-जहां पौधारोपण होना है वहां के स्थान चिन्हित कर लिये जाए ताकि पौधे शीघ्र रोपित कराए जा सके। वन विभाग के अधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को बताया कि सिंचाई विभाग को 11040 पौधे रोपित करने हैं,एचपीडीए को 13000 व नगरपालिका गढ़ 7520 पौधे लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ हैं सबसे अधिक लक्ष्य ग्राम विकास विभाग का है जिसको समय से पूर्ण कर लिया जाए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


























