इस वक्त की बड़े खबर आपको बता दें कि दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में तब्लीगी जमात में उत्तर प्रदेश के 157 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की खबर आ रही है। ऐसे में प्रशासन ने कड़ा कदन उठाते हुए हापुड़ समेत कुल 19 जिलों को अलर्ट जारी किया है। सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को जमात में शामिल लोगों की पहचान कर उनका मेडिकल कराने के निर्देश दिए हैं।
तीन बजे तक सौंपनी है रिपोर्ट:
सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को जमात में शामिल लोगों की पहचान कर उनका मेडिकल कराने के निर्देश दिए हैं। ये रिपोर्ट जिले के पुलिस अधीक्षक को आज दोपहर तीन बजे तक सौंपनी हैं।
इन जिलों से मांगी गई रिपोर्ट
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हितेश चंद्र अवस्थी की ओर से जारी पत्र के अनुसार, लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, हापुड़, बिजनौर, बागपत, वाराणसी, भदोही, मथुरा, आगरा, सीतापुर, बाराबंकी, प्रयागराज, बहराइच, गोंडा और बलरामपुर के लोग तब्लीगी जमात में शामिल होने गए थे। इसमें शामिल लोगों की लिस्ट इन जिले के पुलिस अधीक्षकों को भेजी गई है। डीजीपी ने सभी एसपी ने मंगलवार दोपहर 3 बजे तक रिपोर्ट तलब की है।
हापुड़ में अभी तक एक भी कोरोना पॉसिटिव नहीं:
अच्छी खबर ये है कि मेरठ मंडल के 6 में से पांच जिलों में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं लेकिन अभी तक हापुड़ एक ऐसा जिला है जहां एक भी कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है।
आज सीएम तीन जिलों का निरीक्षण करेंगे:
नोएडा में व्यवस्थाओं से नाराज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी को जमकर फटकार लगाई और स्वास्थ्य विभाग को गौतमबुद्धनगर के अलावा मेरठ, गाजियाबाद के लिए अलग कमेटी बनाकर काम करने का निर्देश दिए हैं। इन जिलों के डीएम से क्वारैंटाइन में रह रहे लोगों की सूची मांगी गई है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी के मुताबिक सीएम योगी आज गाजियाबाद, मेरठ और आगरा का निरीक्षण करेंगे और हालात का जायज़ा लेंगे।
























