हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सरस्वती इंस्टीटयूट आफ मेडिकल साईसेंस,अनवरपुर,जिला हापुड़ में एमबीबीएस पाठ्यक्रम-2020-2021 में प्रवेशित नए छात्र-छात्राओं का स्वागत समारोह आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष डा.जे रामाचंद्रन द्वारा की गई समारोह में संस्था की उपाध्यक्षा श्रीमती रम्या रामाचंद्रन,प्रधानाचार्य डा. आरसी पुरोहित एवं चिकित्सा अधीक्षक डा.ऐके पांडेय एवं संस्थान के समस्त विभाग प्रमुख,व्याख्यातागाण,फैक्लटी मैम्बर,अधिकारीगण व कर्मचारीगण,छात्र व छात्राएं एवं उनके परिजन उपस्थित रहें। समारोह मेेंं संस्थान के अध्यक्ष डा.जे रामाचंद्रन ने अपने भाषण में संस्थान के छात्रों को चिकित्सा शिक्षा की महत्वता एवं जन-स्वास्थ्य सेवा में चिकित्सकों के योगदान के बारे में चर्चा की। संस्थान के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,प्रधानाचार्य द्वारा नए छात्रों का हाॢदक स्वागत किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
शॉपिंग पर पाएं 500/- तक का डिस्काउंट. कॉल करें: 9897097497





























