👁 0 views Views
हापुड़, सींमन (ehapurnews.com):परिवहन विभाग हापुड़ ने ओवरलोडिड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है जिसके क्रम में एआरटीओ परिवर्तन महेश शर्मा ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ट्रकों को सीज कर दिया। एआरटीओ परिवर्तन महेश शर्मा अपनी टीम के साथ ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ अभियान चला रहे थे। इस दौरान टीपी नगर चौकी क्षेत्र में गन्ने से भरे तीन ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज कर दिया। बता दें कि परिवहन विभाग का यह अभियान पिछले कई दिनों से चल रहा है जो आगे भी जारी रहेगा।
Buy 1 Get 1 Pizza Free: Call Now 8979755041, 7055225333, 9286667087:































