👁 0 views Views
पिलखुवा, सीमन/दिनेश गुप्ता(ehapurnews.com): स्थानीय मौहल्ला रजनी विहार में बंद पड़े एक मकान का ताला तोड़कर बदमाश 80 हजार रुपए नकद व लाखों रुपए मूल्य के सोने व चांदी के जेवर ले उड़े।
पिलखुवा के रजनी विहार मौहल्ला में अमूल कुमार साहनी सपरिवार रहते है। वह परिवार सहित घर का ताला लगाकर अपने भतीजे की शादी में गांव लाडपुर जनपद बुलंदशहर गए थे। रात में किसी वक्त बदमाश आ धमके और ताला तोड़कर करीब 80 हजार रुपए नकद लाखों रुपए मूल्य के सोने व चांदी के जेवर ले उड़े। गुरुवार की सुबह पड़ोसियों ने घर में चोरी सूचना फोन पर अमूल को दी। अमूल ने घर आकर चोरी से हुए नुकसान की जानकारी कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
CCTV कैमरे और GPS ट्रैकर लगवाने के लिए संपर्क करें: TRACKCOP: 8979003261, 8126293996


























