गढ़मुक्तेश्वर:स्थानीय पुलिस ने चैकिंग के दौरान बदमाशों से हुई एक सशस्त्र मुठभेड़ में तीन बदमाशों को धर दबोचा।
पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक छोटा हाथी में लदा, थाना किठौर क्षेत्र से चोरी किया हुआ 08 कुन्तल विद्युत तार एल्युमिनियम एवं अवैध तमंचा,कारतूस व छुरी बरामद की है।पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म के विद्युत चोर हैं, जिनके विरुद्ध जनपद गाजियाबाद,मेरठ व हापुड़ में विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत हैं।


























