👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना पिलखुवा के छिजारसी टोल पर करीब तीन सप्ताह पहले हुई मारपीट के तीन आरोपियों को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि गत 27 नवम्बर को छिजारसी टोल पर कुछ लोगों व टोल कर्मियों के बीच जबरदस्त मारपीट हुई थी। जिसकी वीडियो 14 दिसम्बर को सोशल मीडिया पर वायरल हुई। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए रिपोर्ट दर्ज की है। रविवार को पुलिस ने छिजारसी टोल से जिला ओरिया के गांव भगगा के अश्विनी कुमार,जनपद बिजनौर के गांव नंगला के राजेश कुमार तथा थाना पिलखुवा के गांव परतापुर के पवन तोमर को पुलिस ने छिजारसी टोल से रविवार की अपराह्न गिरफ्तार कर लिया।
CCTV कैमरे और GPS ट्रैकर लगवाने के लिए संपर्क करें: TRACKCOP: 8979003261, 8126293996































