जनपद हापुड़ की गढ़ तहसील के गांव बक्सर में आज कोरोना वायरस से संक्रमित दो और मरीज मिले हैं। इसकी पुष्टि जिलाधिकारी अदिति सिंह ने ट्वीट के माध्यम से की। ये दोनों मरीज दिल्ली के निज़ामिद्दीन में आयोजित तब्लीगी जमात में शामिल होकर जिला हापुड़ पहुंचे। फिलहाल प्रशासन ने तहसील गढ़ के इलाकों को अस्थायी रुप से सील कर सैनिटाइजेशन का कार्य शुरु कर दिया है।
आपको बता दें कि जनपद में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या कुल मिलाकर तीन हो चुकी है। इससे पहले जिले की धौलाना तहसील के हावल गांव में थाईलैंड का 71 वर्षीय नागरिक भी कोरोना संक्रमित पाया गया था जो तब्लीगी जमात में हिस्सा लेकर हापुड़ पहुंचा था।
























