हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कोरोना एक बार फिर अपना कहर बरपा रहा है। कुछ दिनों पहले जनपद में कोरोना के मामलों में एक तरफ कमी आ रही थी लेकिन लोगों की लापरवाही से कोरोना फिर पैर पसारने लगा है। एक तरफ जनपद हापुड़ में शुक्रवार को 36 कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार जनपद में दो कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। सिम्भावली के बक्सर के एक तथा हापुड़ की इंद्रगढ़ी कॉलोनी के एक कोरोना मरीज की मौत हो गई।
बक्सर में एक मौत:
जनपद हापुड़ के सिम्भावली के बक्सर के 70 वर्षीय गोपाल कोरोना संक्रमित थे जिनका 18 नवंबर को निधन हो गया। बता दें कि गोपाल Resistant Hypozemia refractory to mechanical ventilation leading to cardio pulmonary arrest की बीमारी से पीड़ित थे जिनकी 17 नवंबर को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई। उपचार के लिए गोपाल को मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान 18 नवंबर को उनकी मौत हो गई।
इंद्रगढी में एक मौत:
वहीं हापुड़ के मौहल्ला इंद्रगढ़ी के 45 वर्षीय विजेंद्र सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। विजेंद्र B/L Pneumonia with type respiratory failure with covid-19 Positive, T-2DM की बीमारी से पीड़ित थे तथा 15 नवंबर को बिजेंद्र की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई थी। उपचार के लिए उन्हें सरस्वती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने शुक्रवार को दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें: जानें कहां-कहां मिले कोरोना मरीज:
Shashwat Fitness महिलाओं के लिए दे रहा खास ऑफर, कॉल करें: 9756765958:


























