गढ़मुक्तेश्वर, सीमन/विनोद गुप्ता (ehapur news.com): कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए कार्तिक पूर्णिमा मेला गढ़मुक्तेश्वर इस वर्ष 2020 में आयोजित नहीं किया जाएगा।
जिलाधिकारी अदिति सिंह ने जनपद वासियों का आह्वान करते हुए कहा कि वर्तमान में कोविड-19 महामारी की व्यापकता को दृष्टिगत रखते हुए गढ़मुक्तेश्वर गंगा किनारे लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेला को इस वर्ष आयोजित नहीं कराने का निर्णय शासन द्वारा दिया गया है। कार्तिक पूर्णिमा गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले मेले के दौरान लाखों में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है।ऐसे में इस बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि वर्तमान परिस्थितियों में कोविड-19 के संक्रमण को इतनी बड़ी संख्या में फैलने से रोका जा सके, जिसको देखते हुए शासन द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि इस वर्ष 2020 में कार्तिक पूर्णिमा मेला गढ़मुक्तेश्वर के आयोजन को पूर्ण रूप से स्थगित किया गया है। जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले को कोरोना वायरस संक्रमण (कोविड-19) को दृष्टिगत रखते हुए इस बार आयोजित नहीं किया जाएगा।प्रशासन ने श्रध्दालुओं से निवेदन किया है कि वे गंगा स्नान हेतु गढ़मुक्तेश्वर न आएं।प्रशासन ने बेरीकेट लगाकर आवागमन रोकने के सभी कदम उठाए हैं।

CCTV कैमरे और GPS ट्रैकर लगवाने के लिए संपर्क करें: TRACKCOP: 8979003261, 8126293996:





























