हापुड़, सीमन: थाना हाफिजपुर के गांव गिरधरपुर तुमरैल में स्थित एक क्रेशर की खोई में आग लगाने पर आठ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुलिस ने बताया कि गांव गिरधरपुर तुमरैल में कमलेश का क्रेशर है। कुछ लोगों ने एकजुट होकर के्रशर पर पड़ी हुई गन्ने की खोई में आग लगा दी थी। आरोप है कि आरोपियों ने क्रेशर पर खड़ी टै्रक्टर ट्राली के टायर फाड़ दिए और दो बैटरी उठाकर ले गए। के्रशर मालिक ने न्यायालय के आदेश पर गांव के आठ लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


























