👁 0 views Views
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): जिलाधिकारी के निर्देशन में कार्य करते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हापुड़ की टीम द्वारा शिवा केक भंडार दिल्ली रोड हापुड़ के प्रतिष्ठान पर प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए केक का एक नमूना संग्रहित किया गया। इसके पश्चात टीम द्वारा समीर ब्रेकरी गांधी रोड पिलखुवा पर प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए क्रीमरोल एवं बिस्किट के 2 नमूने संग्रहित किए गए। उपरोक्त तीनों नमूनों को जांच हेतु राजकीय लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


























