हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी के विधायक विजयपाल व जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने गुरुवार को यहां दावा किया कि लोकसभा व राज्यसभा में पारित तीन कृषि बिल किसान हितैषी हैं,विपक्षी दल किसानों को भ्रमित कर उन्हें बरगलाने मे लगे है।
भाजपा नेता आज अपराह्न यहां पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कृषि बिल में व्यवस्था है कि किसान अपने उत्पाद को ले जा कर कहीं भी बेच सकता है। देश के किसान की आय दोगुनी होगी और किसान के बच्चों का भविष्य सुरक्षित होगा। उन्होंने किसानों से कहा कि वे विपक्षी दलों के बहकावें में न आए।
Ravindra Brand पेश करते हैं शुद्ध सरसो का तेल: 9837044155, 9837777888
























