👁 0 views Views
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हापुड़ की टीम ने रविवार को नितिन किराना स्टोर रेलवे रोड हापुड़ के प्रतिष्ठान से कुट्टू के आटे का नमूना, श्री राधा बल्लभ किराना स्टोर श्रीनगर हापुड़ के प्रतिष्ठान से कुट्टू के आटा का नमूना व राम अवतार कृष्ण अवतार स्वर्ग आश्रम रोड हापुड़ के प्रतिष्ठान से साबूदाने का नमूना संग्रहित किया। सभी तीनों नमूनों को जांच हेतु राजकीय लैब भेजा गया है।
मूंजी व्यापार व गुड़ व्यापार के कमीशन एजेन्ट से संपर्क करें: 9259066439, 9012655523






























