कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा शुुरु












हापुड़, सीमन : उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के आह्वान पर मंगलवार को यहां भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।  यह यात्रा राष्ट्रभक्ति गीतों के साथ स्थानीय रेलवे स्टेशन से प्रारंभ हुई।
कांग्रेस सेवादल के  प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय  ने आज यहां आरोप लगाया कि केंद्र व प्रदेश सरकार लोगों के बीच खाई खोदने का काम कर रही है। देश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, बढ़ी है तथा विकास कार्य ठप्प है।  उन्होंने कहा कि देश में समाजवाद का हनन हो रहा है तथा लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। प्रदेश सरकार की नीतियां जन विरोधी है। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार की खामियों को उजागर करने के लिए भारत जोड़ो तिरंगा मार्च यात्रा  भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 75वीं जयंती के अवसर पर 18 फरवरी को प्रदेश के चार जोन में की गई है। हापुड़ से प्रारंभ हुई यह यात्रा मेरठ , मुज्जफर नगर , शामली होते हुए बागपत पर समाप्त होगी। यह यात्रा 75 किलोमीटर लम्बी होगी। यात्रा में शामिल कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की लोकतंत्र व जन विरोध नीतियों से लोगों को अवगत कराएंगे। यह यात्रा एक आंदोलन है।  इस मौके पर मिथुन त्यागी, गजराज सिंह, अभिषेक गोयल, गौरव गर्ग,निखिल वत्स, विक्की शर्मा, अतीख उर रहमान, राज मोहन सिंह, मुकेश कौशिक, अंकित शर्माआदि उपस्थित थे।
हापुड़ में कांग्रेस नेता तिरंगा यात्रा निकालते  हुए। (छाया:सीमन)











  • Related Posts

    जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चौपला, NH-9 हाईवे पर स्थित जैन शिकंजी के संचालक ने सभी क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को होली…

    Read more

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    🔊 Listen to this कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चोपला स्थित…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    लोन दिलाने के बहाने दर्जनों महिलाओं को ठगा

    लोन दिलाने के बहाने दर्जनों महिलाओं को ठगा

    पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली

    खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली
    error: Content is protected !!