हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने अतरपुरा चौराहा पर स्थित नेहरू जी की प्रतिमा पर तिरंगा फैलाकर 1971 में मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर कांग्रेसजनों ने 2 मिनट का मौन रखकर 1971 के रणबांकुरों को याद किया। इस मौके पर भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि 16 दिसंबर ही वह दिन था, जब पाकिस्तान के लेफ्टिनेंट जनरल एएके नियाजी ने अपने करीब 90 हजार सैनिकों के साथ भारत के लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के सामने आत्म-समर्पण कर हथियार डाले थे। जिला कांग्रेस प्रभारी सुनील विश्नोई ने कहा कि जनरल नियाजी के आत्म-समर्पण करने के साथ ही यह युद्ध भी समाप्त हो गया था। इस दौरान जनरल नियाजी ने अपनी पिस्तौल जनरल अरोड़ा के हवाले कर दी थी। यह पिस्तौल आज भी देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में तैयार होने वाले अफसरों में जोश भरने का काम करती है।
कार्यक्रम का संचालन सेवादल प्रदेश सचिव अंकित शर्मा ने किया।
विजय दिवस के अवसर पर रघुवीर सिंह एडवोकेट,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शगुफ्ता राणा,महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष मोनिका शर्मा, शहर कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा,अनूप कुमार कर्दम,देवेन्द्र कुमार, निसार खान,महेश शर्मा, एस पी गौतम,शहर महासचिव सविता गौतम,कुसुम लता,शहर सचिव गौरव गर्ग,अमित सैनी,राकेश खन्ना,दयाशंकर सागर,राजेश पार्चा,भरतलाल शर्मा,तारेश्वर त्यागी,यशपाल सिंह ढिलौर,राधिका केम,मनोज कौशिक,फरदीन,सविता,शशि बाला आदि लोग शामिल रहे।
वीडियो देखेः
*आज का OFFER:* Discount के साथ गाड़ी की डेंटिंग पेंटिंग कराने के लिए कॉल करें : 6397029177, 9759699022, 7417094122


























