👁 0 views Views
हापुड़, सीमन:जिला प्रोबेशन अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि 19 फरवरी 2020 को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा महिला उत्पीड़न की घटनाओं एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ महिला जनसुनवाई करेंगी। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी 2020 को सदस्य राज्य महिला आयोग सिंचाई विभाग के गेस्ट हाऊस में पूर्वान्ह 11:00 बजे से महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के उद्देश्य से जनसुनवाई को संबोधित करेंगी।

























