हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में तीन लाटरीबाजों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत जेल भेज कर, करोड़ो रुपए की उनकी सम्पत्ति कुर्क कर जिला प्रशासन व पुलिस ने यह संकेत दे दिया है कि जनपद हापुड़ में गैर तरीके से अथाह सम्पत्ति एकत्र करने वाले अब बच नहीं पाएंगे। ऐसे सभी आरोपियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करना सुनिश्चित माना जा रहा है।
बता दें कि मेरठ जोन के आठ जनपदों मेेरठ, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फनगर ,बागपत,गाजियाबाद, बुलंदशहर तथा हापुड़ में 98 आरोपियों को अभी तक चिन्हित किया जा चुका है जिन पर गुंड एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। गैंगस्टर एक्ट के तहत ही आरोपियों की सम्पत्ति जब्त की जाएगी।
सूत्र बताते है कि जनपद हापुड़ में करीब दस आरोपियों को चिन्हित किया गया है जिनकी कुंडलियां ख्ंागाली जा रही है।
एक फोन पर घर बैठे मंगाए ताजी सब्जी, सफल मटर, पनीर, सोयाबीन, चाप, आईस्क्रीम, दूध, कोल्डड्रिंक. कॉल करें: 8650607033. FREE HOME DELIVERY
























