हापुड़, सीमन : होली पर्व के मद्देनजर जनपद पुलिस द्वारा शराब की अवैध बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में शराब बरामद की है।
हापुड़ पुलिस ने गांव सरावा मार्ग से आरोपी श्याम को 21 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि गुली चौक से रामगढ़ी के जोगेंद्र को 22 पव्वे देशी शराब के साथ दबोच लिया। बाबूगढ़ पुलिस ने कोटा हरनाथपुर के कृष्ण को 35 पव्वे शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।
























