👁 0 views Views
हापुड़, सीमन : स्थानीय पुलिस ने छापामार कर जुआ खेलने व सट्टेबाजी करने के आरोप में चार आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ताश, सट्टा पर्ची व हजारों रुपए नकद बरामद किए है।
पुलिस के अनुसार एक सूचना पर पुलिस ने रामलीला मैदान में संचालित एक जुए के ठिकाने पर छापा मारा और आरोपी शिवगढ़ी के पुरुषोत्तम व अजय को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से ताश तथा 1250 रुपए नकद बरामद किए हैं। गंगापुरा में सट्टेबाजी के ठिकाने से प्रेमचंद के बेटे प्रदीप व चंद्रपाल के बेटे प्रदीप को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा पर्ची, पैंसिल, हजारों रुपए नकद बरामद किए है।






























