हापुड़, सीमन : वैश्य महिला सेवा समिति जनपद हापुड़ की अगुवाई में रात यहां होली पर्व नारी सशक्तीकरण व सामाजिक समरता पर्व के रुप में मनाया गया। समारोह में 20 ऐसी स्वावलम्बी महिलाओं को सम्मानित किया गया जो समाज उत्थान में सक्रिय भूमिका अदा कर रही है। समारोह में होली पर्व सौहार्द व सादगी के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। संगठन की जिलाध्यक्ष अर्चना कंसल व सचिव पूनम गुप्ता ने कहा कि पारिवारिक दायित्व से मुक्त महिलाओं को आगे आकर समाज के उत्थान तथा महिलाओं स्वावलम्बी बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए। संस्था की कोषाध्यक्ष अनीता गुप्ता ने कहा कि आर्थिक आजादी से ही सम्पूर्ण विकास सम्भव है। समारोह में फूलों की होली खेली गई। इस अवसर पर रेनू अग्रवाल, बीना गर्ग, ममता अग्रवाल, रश्मि,उषा सिंघल, मधु अग्रवाल, उषा अग्रवाल, नीलिमा, हिमानी अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
हापुड़ में सम्मानित महिलाएं। (छाया:सीमन)
























