हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के क्रिकेट सटोरियों की हर चाल पर पुलिस कड़ी नजर बनाए है और वांछित जुआरियों व क्रिकेट सटोरियों की गिरफ्तारी कर हर सम्भव प्रयास कर रही है।
बता दें कि समाचार पत्रों व सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें खूब चल रही हैं कि हापुड़ के क्रिकेट सटोरिए अन्य स्थानों पर बैठ कर अपने आकाओं के माध्यम से क्रिकेट सट्टे को बढ़ावा दे रहे है। आईपीएल के कारण सटोरियों का धंधा बढ़ता ही जा रहा है।
अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र ने बताया कि क्रिकेट सटोरियों के विरुद्ध बड़े एक्शन की पुलिस तैयारी कर रही है और आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस रिकार्ड में नामजद व वांछित सटोरियों को पुलिस जल्दी ही पकड़ लेगी और उनके शरणदाता व मददगार भी नहीं बख्शे जाएंगे।
आपको याद होगा कि कलैक्टर गंज में पकड़े गए एक जुए व सट्टे के ठिकाने के नौ आरोपी इधर उधर छिपते फिर रहे है।
























