👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में चयनित सहायक अध्यापकों को उत्तर प्रदेश के शिक्षा एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने शनिवार को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री ने कहा कि प्रदेश में शिक्षकों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ हुआ है। अब शिक्षकों का दायित्व है कि वे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें और उनके भविष्य को उज्जवल बनाएं ताकि देश प्रदेश का और तेजी से विकास हो।
इस मौके पर विधायक विजयपाल,जिलाध्यक्ष उमेश राणा,चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत,डा.विकास अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
Shashwat Fitness महिलाओं के लिए दे रहा खास ऑफर, कॉल करें: 9756765958


























