👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ विधान सभा क्षेत्र से विधायक विजयपाल आढ़ती रविवार को गांव उदयपुर पहुंचे जहां ग्रामीणों ने उनका भरपूर स्वागत किया। ग्रामीण मुन्नालाल शर्मा, मूलचंद, नीरज, सोनू, हरीश आदि ने विधायक को गांव में व्याप्त समस्याओं से अवगत कराया और उन्हें हल करने की मांग की। ग्रामीणों की मुख्य समस्याएं थे। बिजली की नियमित आपूर्ति न होना,गांव में लगे कूड़े व गंदी के ढेर आदि। उन्होंने समस्याओं के हल की मांग की। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वे समस्याओं का हल करेंगे।























