पीएम आवास योजना हेतु विशेष शिविर










हापुड़, सीमन: नगरीय विकास अभिकरण डूडा द्वारा 13 फरवरी 2020 से 15 फरवरी 2020 तक जनपद की समस्त नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत जनपद हापुड़ की समस्त नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायत में कार्यरत सफाई कर्मियों के लिए विशेष कैंप लगाकर आवास योजना हेतु पात्र लाभार्थियों के लिए आवेदन भरे जाएंगे।
मंगलवार को यहां परियोजना अधिकारी योगराज सिंह गौतम ने मौहल्ला तगा सराय में पहुंचकर शासन की मंशा के अनुरूप प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थी नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत में कार्यरत सफाई कर्मियों को पात्रता के अनुसार लाभान्वित किए जाने के संबंध में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि आगामी 13 फरवरी 2020 से 15 फरवरी 2020 तक प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत ऐसे पात्र लाभार्थी जो पूर्व में अपना आवेदन नहीं भर सकें तथा जो जनपद की नगरपालिकाओं एवं नगर पंचायत में कार्य सफाई कर्मी जो आवेदन करने से वंचित रह गए हैं उनके लिए तीन दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन जनपद की समस्त नगर पालिका व नगर पंचायत में किया जा रहा है। कैंप के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के पात्र लाभार्थियों के आवेदन प्राप्त किए जायेंगे। ऐसे समस्त सफाई कर्मी लाभार्थी जो जनपद की नगरपालिका  व नगर पंचायत में कार्यरत सफाई कर्मियों को कैंप का लाभ उठाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। परियोजना अधिकारी द्वारा  मोहल्ला तगासराय में  रहने वाले  लोगों के  मकानों का निरीक्षण भी किया गया तथा उन्हें आगामी  कैंप के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी  में आवेदन भरने हेतु जागरूक भी किया गया। यह जानकारी परियोजना अधिकारी योगराज सिंह गौतम ने दी ।







  • Related Posts

    हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

    Read more

    साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

    🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

    हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

    साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

    साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

    निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

    निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

    नाबालिग से रेप ,गया जेल

    नाबालिग से रेप ,गया जेल

    हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

    हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

    एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

    एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
    error: Content is protected !!