हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): थाना हाफिजपुर के अंतर्गत बुलंदशहर रोड पर स्थित बाईपास पर मंगलवार की सुबह घने कोहरे के कारण दर्जनों वाहन बुरी तरह टकरा गए जिस कारण ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ और खनन के माल रेत से भरा एक बड़ा ट्राला बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। केन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाया गया,तब कहीं जाकर यातायात सामान्य हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बड़ा ट्राला बृजघाटा गंगा तट से खनन का रेत भरकर मसूरी जा रहा था कि उक्त पर सड़क किनारे खड़े एक कैंटर से घने कोहरे में टकरा गया जिस कारण ट्राला के पीछे दर्जनों वाहन आपस में भीड़ गए। वाहनों के शीशे आदि टूट गए। ट्रैफिक जाम हो गया। सूचना पर थाना हाफिजपुर पुलिस पहुंची और केन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाया।
वीडियो देखेंः
हापुड़: प्रोपर्टी में निवेश करने का सही समय:






























