पिलखुवा, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो लग्जरी गाड़ी से महिला की आड़ में मादक पदार्थ की तस्करी कर धन अर्जित करता था। एक महिला सहित चार लोगों को पुलिस ने अतरौली मोड़ से उस समय धर दबोचा जब वे पिलखुवा से गांजा लेकर फरीदाबाद लौट रहे थे।
पुलिस ने एक सूचना पर अतरौली मोड़ पर जाल बिछाया और एक होंडा सिटी सफेद गाड़ी से एक महिला व तीन अन्य लोगों को पकड़ लिया। गाड़ी से 5 किलो गांजा बरामद किया है। उन्होंने यह गांजा पिलखुवा के मुकीमपुर के समीर व शहजाद से खरीदा था, जो बाइक पर सवार होकर आए थे और पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर फरार हो गए।
पकड़े गए आरोपी फरीदाबाद के थाना नीमका के चालक सन्नी, प्रशांत राजपूत तथा सन्नी की पत्नी प्रियंका व मुकीमपुर पिलखुवा का धर्मेश तोमर है।
आरोपियों ने बताया कि वे फरीदाबाद क्षेत्र में गांजे की पुडिया बना कर 100-200 रुपए में बेचते है।
कार में GPS Tracker और घर, दुकान, अस्पताल आदि में CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें: 8979003261, 8126293996























