👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कोरोना संक्रमण से एक और मरीज ने दम तोड़ दिया। जिला सूचना विभाग हापुड़ द्वारा प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार बुधवार को 85 वर्षीय रणबीर सिंह की मौत हो गई। परतापुर धौलाना के निवासी रणबीर सिंह की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को पॉजिटिव प्राप्त हुई थी जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए सरस्वती मेडिकल कॉलेज हापुड़ में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने बुधवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

























