हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाजवादी पार्टी छात्र सभा हापुड़ के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को यहां एसएसवी कालेज के गेट पर ताला ठोक कर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि कालेज मेें होने वाले दाखिलों में धांधली बढ़ती जा रही है।
समाजवादी पार्टी छात्र सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पीयूष मनोडिया वाल्मीकि की अगुवाई में दर्जनों छात्र आज एसएसवी कालेज पहुंचे और उन्होंने कालेज के मुख्य द्वार का ताला लगाकर धरना दिया और प्रबंध समिति के विरुद्ध नारेबाजी की। छात्र नेता ने बताया कि कालेज में स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर पर होने वाले दाखिलों में धांधली बरती जा रही है और मेरिट में आने वाले छात्र दाखिले से वंचित रह गए है। कालेज प्रशासन चुपचाप अपने चहेतों के दाखिले कर रहा है। उनकी मुख्य मांग है कि पात्र छात्रों को कालेज में प्रवेश दिया जाए। मांग पूरी होने तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
Buy 1 Get 1 Pizza Free: Call Now 8979755041, 7055225333, 9286667087


























