हापुड़, सीमन: होली पर्व के मद्देनजर शराब के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 72 पव्वे शराब के बरामद किए है।
पुलिस के अनुसार हापुड़ पुलिस ने नगर पालिका गेट के निकट से कोठी गेट के रवि को 24 पव्वे के साथ, देहात पुलिस ने वैशाली कालोनी के नरेंद्र को 18 पव्वे शराब के साथ तथा बाबूगढ़ पुलिस ने गांव गोहरा आलमगीर के सुंदर पडिया को 30 पव्वे शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने अपने-अपने इलाके में अवैध रूप से शराब बेचाना स्वीकार किया है।
























