हापुड़ में कोरोना कर्फ्यू की उड़ रही हैं धज्जियां










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों से हापुड़ के लोग बेखबर जान पड़ते हैं और कोरोना कफ्र्यू की खूब धज्जियां उड़ा रहे हैं। सोमवार को मेरठ जोन के एडीजी ने सोमवार को जब कलस्टर जोन का दोरान किया तो सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के साथ जनपद हापुड़ में भी 17 मई की सुबह 7 बजे तक कोरोना कफ्र्यू व लाकडाउन लागू है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी गतिविधियां पूरी तरह प्रतिबंधित है। कोरोना मामले बढऩे के साथ ही आठ जोन में विभक्त कलस्टर जोन में सोमवार को मौहल्लों की संख्या बढ़ा दी गई। कलस्टर जोन में बैरीकेट लगाकर लोगों का आवागमन तथा व्यापारिक गतिविधियां पूरी तरह प्रतिबंधित की गई है। कलस्टर जोन इलाकों में खाद्य पदार्थो व दूध आदि की आपूर्ति के लिए अलग-अलग संगठनों व प्रतिष्ठानों को दायित्व सौंपा गया है।
भोर होते ही हापुड़ के कोठी गेट, पुराना बाजार, छोटी मंडी-बड़ी मंडी, चंडी रोड, भगवती गंज, पक्काबाग तथा गोल मार्किट, अतरपुरा चौपला व पक्काबाग चौपला पर बाबूगढ़ के मैन मार्किट में व्यापारी आकर अपने प्रतिष्ठान के बाहर बैठ जाते है। जैसे-जैसे दिन बढऩा शुरु होता है,तो ग्राहकों की भीड़ जुटने लगती है। ईद व विवाह सीजन होने के कारण हर वस्तु की मंाग बढ़ रही है। रेडीमेट गारमेंटस, जूते-चप्पल, साडिय़ां, कुर्ती, सलवार, सूट की खूब मांग निकल रही है। व्यापारी ग्राहक को दुकान के अंदर कर बाहर से ताला लगा देता है। पुलिस ने चालाक दुकानदारों के विरुद्ध मुकद्दमे दर्ज किए है, जेल भी भेजा है, अर्थदंड भी वसूला है, फिर भी कुछ लोग नहीं मान रहे है।
मेरठ जोन एडीजी राजीव सब्बरवाल ने पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के साथ सोमवार को हापुड़ के कलस्टर जोन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा और आवागमन को पूरी तरह प्रतिबंधित करने का निर्देश दिया।

हापुड़ में पहली बार खरीदें सर्वाइकल और कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए Specially Design गद्दे एक महीने के फ्री ट्रायल के साथ: 8449620229

Brainwaves International School, first True International School in Hapur. For Admission contact : 8791258181, 8279806606







Related Posts

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
error: Content is protected !!