हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बुधवार को प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार जनपद हापुड़ में दोपहर तक कोरोना के कुल 12 नए मामले सामने आए जिनका विवरण इस प्रकार है: शिवपुरी हापुड़ में दो, रेलवे रोड हापुड़ से एक, नगर पालिका आवासीय परिसर हापुड़ से एक, गढ़मुक्तेश्वर के गांव मानक चौक से एक, गढ़मुक्तेश्वर के गांव नगला बड़ से एक, गढ़ के गांव हरौड़ा से तीन, तहसील धौलाना के गांव इकलैड़ी से एक, हापुड़ के मौहल्ला शिवगढ़ी से एक तथा हापुड़ बुलंदशहर रोड (बख्श इलाही बिल्डिंग) से एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। जिल प्रशासन ने सभी प्रभावित इलाकों को नियंत्रण में लेकर सैनिटाइजेशन का कार्य शुरु कर दिया है।
























