हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ के अंतर्गत गुरुवार को दिन छिपते ही एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद बदमाश हापुड़ के एक चावल व्यापारी के मुनीम से ढाई लाख रुपए नकद लूटकर फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। थाना बाबूगढ़ में व्यापारी नेताओं का जमघट लगा है और वे बदमाशों को तुरंत पकड़ने की मांग कर रहे हैं।
हापुड़ के मौहल्ला जवाहरगंज के अशोक अग्रवाल का अग्रवाल ट्रेडर्स के नाम से कोठीगेट पर दाल व चावल का थोक व्यापार है। आज शाम उनका मुनीम कालीचरन अपने सहयोगी अंकित के साथ उगाही करके बाइक पर लौट रहा था कि थाना बाबूगढ़ के अंतर्गत उदय होटल के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया और तमंचो के बल पर डरा धमका कर मुनीम से नोटों का थैला छीनकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और व्यापारी नेता संजय अग्रवाल, नीटू, मनीष कुमार मक्खन आदि थाना बाबूगढ़ पहुंचे और उन्होंने तुरंत बदमाशों को पकड़ने की मांग की।

CCTV कैमरे और GPS ट्रैकर लगवाने के लिए संपर्क करें: TRACKCOP: 8979003261, 8126293996:
























