👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के एसएसवी डिग्री कालेज में निकिता ने बीएससी में सर्वाधिक 80.7 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय को टाप किया है।
निकिता हापुड़ के चमरी रोड पर स्थित अम्बेडकर बिहार के राजकुमार की होनहार बेटी है। निकिता प्रारंभ से ही होनहार छात्रा रही है। उसका मानना है कि नियमित अध्ययन से ही मुकान तक पहुंचा जा सकता है।
वह इस सफलता का श्रेय गुरुजनों के मार्ग दर्शन व माता-पिता के सहयोग को देती है जिन्होंने उसे जीवन में आगे बढऩे की प्रेरणा दी है।




























