👁 0 views Views
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): जिलाधिकारी के निर्देशन में कार्य करते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हापुड़ की टीम ने हनुमान डेरी कलेक्टर गंज हापुड़ पर प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए दूध का एक नमूना संग्रहित किया। इसके पश्चात टीम विशाल ब्रेकरी खेड़ा पिलखुवा पर पहुंची, जहां से प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए केक का नमूना संग्रहित किया गया। उपरोक्त नमूनों को जांच हेतु राजकीय लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।टीम का यह अभियान जारी रहेगा।
Shashwat Fitness महिलाओं के लिए दे रहा खास ऑफर, कॉल करें: 9756765958































