हापुड़, सीमन : नगर पालिका परिषद हापुड़ के सभागार में मंगलवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस से 70 फरियादी मुंह लटकाए लौट गए। केवल 9 फरियादियों की समस्याओं का समाधान मौके पर किया गया। जिसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव ने की। इस मौके पर उपजिला मैजिस्टे्रट सत्यप्रकाश,पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार व अन्य विभागों के अफसर भी मौजूद थे।
अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव ने फरियादियों को आश्वासन दिया कि सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे निश्चित अवधि में पूर्ण गुणवत्ता के साथ समस्याओं का निस्तारण करे। इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। हापुड़ तहसील के शहरी व ग्रामीण इलाकों से सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुुंचे 79 फरियादियों की शिकायतें अवैध कब्जे हटाने, सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने आदि की मांग थी।
व्यापार मंडल ने मनाई होली
🔊 Listen to this व्यापार मंडल ने मनाई होलीहापुड, सीमन (ehapurnews.com):पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल द्वारा हापुड में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश…
Read more





























