हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय हापुड़ पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रविवार को समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष तेजपाल प्रमुख के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का 65 वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया और प्रदेश अध्यक्ष के दीर्घआयु होने की कामना की।
सपा के जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने कहा कि सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अगुवाई में सपा प्रदेश में मजबूती के साथ आगे बढध रही है और सपा का भविष्य सुनहरा है।आगामी विधानसभा चुनाव जीतकर सपा सूबे में सत्तारूढ़ होगी।
इस मौके पर इकबाल कुरैशी, मनोज एडवोकेट, अकरम आदि उपस्थित थे।
Shashwat Fitness महिलाओं के लिए दे रहा खास ऑफर, कॉल करें: 9756765958


























