हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ विधानसभा क्षेत्र के 20 गांवों के ग्रामीणों के लिए यह राहत भरी खुशखबरी है कि गांव दौमी से गांव लौटी तक 12.6 कि.मी. लम्बे मार्ग पर शीघ्र ही सड़क निर्माण शुुरु होने जा रहा है। प्रदेश सरकार ने इस सड़क निर्माण की अनुमति दे दी है। इस निर्माण पर 16 करोड़ 76 लाख 55 हजार रुपए खर्च होंगे जिसके लिए सरकार ने दो करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी कर दी है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोध कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने गांव दौमी से लौटी तक सड़क निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान की है जिसके लिए टेंडर आदि जारी कर निर्माण शुरु होगा।
गांव दौमी से लौटी तक सड़क निर्माण से गांव धनौरा,बझीलपुर,खडख़ड़ी,असरा, मुरादपुर,लौटी सहित बीस गांवों के ग्रामीण लाभान्वित होंगे और यातायात सुगम होगा। इस मार्ग की चौड़ाई भी बढ़ाकर 5.50 मीटर की गई है।
हापुड़: Hungry Hippiee पर मनाए अपना Valentine’s Day:
























