👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गायत्री परिवार के तत्वावधान में रविवार को कुचेसर रोड चौपला पर पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुतियां डाली और विश्व को कोरोना संक्रमण से व मानवता पर छाए संकट के निवारण हेतु प्रभु से प्रार्थना की गई। दोपहर के समय भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। सोमप्रकाश शर्मा, अंकुर शर्मा, ललित शर्मा ने आगुंतकों का स्वागत किया।




























