हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कोविड-19 वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार की दोपहर को मिले 16 कोरोना संक्रमित मरीजों से हड़कंप मच गया। आज दोपहर तक मिले कोरोना संक्रमित मरीज इस प्रकार है। राधापुरी हापुड़ में एक,बैंक कालोनी श्री नगर हापुड़ में पांच,धनपत सदन रेलवे रोड हापुड़ में एक, रविंद्र आयल मिल हापुड़ में चार,प्रकाश नगर हापुड़ में चार,मोती गंज हापुड़ में एक। सभी मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है।































