हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में मंडी शुल्क समाप्त करने की मांग को लेकर चली आ रही व्यापारियों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। हापुड़ मंडी में व्यापारियों के हड़ताल पर होने के कारण कारोबार ठप्प है और किसान भी माल नहीं ला रहा है। हापुड़ मंडी सुनसान पड़ी है।
हापुड़ के व्यापारी नरेश त्यागी कहते हैं कि मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। अन्य प्रदेशों की भांति उत्तर प्रदेश में भी मंडी शुल्क कम होना चाहिए। इससे सरकार के राजस्व में वृद्धि होगी और व्यापार बढेगा।
























